घाटशिला, दिसम्बर 18 -- पोटका। पूर्वी सिंहभूम जिला के एसएसपी पीयूष पांडेय ने सब इंस्पेक्टर सन्नी टोपो को पोटका थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में उन्होंने आदेश जारी कर नए थाना प्रभारी सन्नी टोपो को तुरंत प्रभाव से काम शुरू करने का निर्देश दिया है। सन्नी टोपो की पोस्टिंग कुछ दिनों पूर्व ही पोटका थाना में बतौर सब इंस्पेक्टर के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...