कटिहार, फरवरी 18 -- कटिहार, निज संवाददाता राजेंद्र स्टेडियम में संचालित ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में 17 फरवरी को पुल बी का मैच सन्नी क्रिकेट अकादमी और लिबर्टी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर लिबर्टी क्रिकेट क्लब ने गेंदबाजी का निर्णय किया। सन्नी क्रिकेट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 273 रन बनाएं। अनिकेत सिंह ने 94 और मोहित कुमार ने 49 रन बनाए। लिबर्टी क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए उमेश कुमार ने पांच और बृजेश यादव ने दो विकेट लिया। 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिबर्टी क्रिकेट क्लब की टीम 31 ओवर में 171 रन पर ही सिमट गई। ऋषभ कुमार और उमेश कुमार ने 37-37 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए सन्नी अकादमी की तरफ से तनुज कुमार ने पांच और आदर्श कुमार ने तीन विकेट लिया। सन्नी क्रिकेट अकादमी ने 102 रनों से जीत दर्ज कर दो अंक हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.