कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से चल रही डॉ. नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल किड्स प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबले में वीएसआईसीएस एकादश ने सक्सेस क्लब को 31 रन से हराया। डीएवी मैदान में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वीएसआईसीएस एकादश ने सात विकेट पर 151 रन बनाए। टीम की ओर से सन्नी ने 59 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में अर्णव और अक्षित ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी सक्सेस क्लब की पूरी टीम 120 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अमान ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्षित ने दो, अखिल व शिवांश ने एक-एक विकेट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...