हमीरपुर, फरवरी 18 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के राजकीय मॉडल महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। समापन अवसर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर महिला वर्ग में सन्ध्या तथा पुरुष वर्ग में ऋषभ कुमार महाविद्यालय चैंपियन घोषित किए गए। अंतिम दिन हुई 200 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में नंदिनी प्रथम, अंकिता द्वितीय व मुस्कान तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में अभिषेक प्रथम, जयप्रकाश द्वितीय तथा सूरज तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में ऋषभ कुमार प्रथम, रवि कुमार द्वितीय और सुभाष कुमार तृतीय रहे, जबकि छात्रा वर्ग में सन्ध्या प्रथम, गुड़िया द्वितीय व अनामिका तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में नंदिनी, अंकिता व सोनिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में ऋषभ प्रथम, रवि द्वितीय तथा सुभाष कुमार व अभिषेक कुमार...