औरैया, जनवरी 8 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के जसा का पुरवा गांव में बुधवार सुबह 41 वर्षीय दिव्यांग शिव कुमार का शव घर पर पड़ा मिला। जानकारी के अनुसार, शिव कुमार पैरों से दिव्यांग थे और भाग्यनगर में झोपड़ी में अपनी 65 वर्षीय मां राम दर्शनी के साथ रह रहे थे। बुधवार की देर शाम वह घर आया, खाना खाया और सो गए। सुबह जब वह नहीं जागे, तो मां ने पास के छोटे भाई राजेश और नरेंद्र को सूचना दी। परिजन तुरंत 108 एम्बुलेंस से उन्हें सीएचसी दिबियापुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजन बुरी तरह आहत हैं और मां का रो-रोकर बुरा हाल बताया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी...