भागलपुर, फरवरी 20 -- सन्हौला प्रखंड के सनोखर गांव में 'चलो वार्ड चलो, पंचायत चलो' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सम्राट केसरी जेना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पंचायत लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है और वार्ड सभा व पंचायत बैठकों में आम लोगों की भागीदारी से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। भागलपुर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने कहा कि युवा कांग्रेस जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नीरज कुमार ने किया तथा समापन अध्यक्ष सुमित शाह ने किया। मौके पर राकेश यादव, अमन मिनाटी, वीरेंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.