आरा, फरवरी 12 -- पीरो, संवाद सूत्र प्रखंड के सनेयां गांव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में भोजपुर और बक्सर के नामी-गिरामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन जगदीशपुर के पूर्व विधायक रामविशुन सिंह उर्फ लोहिया और बक्सर के कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष गामा पहलवान ने संयुक्त रूप से किया। बतौर रेफरी हंकार टोला के पहलवान हरीमोहन सिंह ने अतिथियों के अलावा दंगल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति की ओर से पूर्व मुखिया भीम सिंह, श्रीभगवान सिंह यादव, हृदयानंद सिंह, योगानंद सिंह, कमलेश सिंह, अनील सिंह, फुलन लाल, जयंत कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सनेया निवासी दिवंगत रामनाथ सिंह की स्मृति में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.