हजारीबाग, फरवरी 9 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के रसोइयाधमना में मंडल स्तरीय सनातन हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर कोयली गांव के निर्माणाधीन बजरंग बली मंदिर परिसर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नितेश कुमार ने की। बैठक में हिन्दू नेतृत्व के लिए खड़ा होने, मण्डल में सज्जन शक्ति की सक्रियता, हिन्दू समाज के प्रश्नों पर समाज की जागरूकता और मिलकर काम करने का वातावरण बनाने पर चर्चा की गई। महिला-पुरूषों,युवक-युवतियों के शामिल होने के लिए घर घर संपर्क करने का निर्णय लिया गया। वयस्क जनों का नेतृत्व मनोज कुमार को एवं युवा शक्ति का नेतृत्व आनंद कुमार को दिया गया। इसके साथ ही सम्मेलन की व्यापक तैयारी को लेकर पंचायत स्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया गया। क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और एकजुटता का आह्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.