हजारीबाग, फरवरी 1 -- बरही, प्रतिनिधि। रसोइयाधमना दुर्गा मंदिर परिसर में शताब्दी वर्ष के तहत मंडल हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक हुई। बैठक में खंड कार्यवाह सुनील सोनी एवं क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव शामिल थे। सम्मेलन की तैयारी को लेकर बरही मण्डल के बरही पूर्वी, बरही पश्चिमी, रसोईया धमना और बेंदगी पंचायत के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। सम्मेलन 22 फरवरी को दुर्गा मंदिर परिसर रसोइयाधमना में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...