बदायूं, दिसम्बर 13 -- बदायूं। सनातन हिंदू पद यात्रा निकालने को लेकर गांव शिकरापुर में एक बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया। यात्रा के प्रमुख आचार्य मुमुक्ष कृष्ण महाराज ने यात्रा की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातनी हिंदुओं को एक करना है। यात्रा बिरूआबाड़ी मंदिर से कछला गंगा घाट तक 18 जनवरी को निकाली जाएगी। यात्रा सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। गांव-गांव बैठके कर लोगों को यात्रा के लिए जागरुक किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...