हाथरस, फरवरी 7 -- सनातन स्वाभिमान पदयात्रा रोकने पर घर के बाहर बैठे लोग सनातन स्वाभिमान पदयात्रा रोकने पर आरएसपी अध्यक्ष व निलंबित सीटी मजिस्ट्रेट ने दिया धरना। पदयात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट, घर के बाहर रोके जाने पर दिया धरना, हुई नोक-झोंक। हाथरस। यूजीसी बिल वापस लेने और एसटी/एससी एक्ट खत्म किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को सवर्ण संगठनों द्वारा हाथरस से दिल्ली तक प्रस्तावित पदयात्रा को पुलिस-प्रशासन ने रोक दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बाद भी राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या अकेले ही झंडा लेकर पदयात्रा शुरु करने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें घर के बाहर ही रोक दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोक-झोंक भी हुई। अधिकारियों का कहना था कि जिले में धारा 163 लागू है, इसलिए किसी भी प्रकार के जु...