काशीपुर, जनवरी 20 -- काशीपुर। अखिल भारतीय महाकाल सनातन सेवा ट्रस्ट ने मंगलवार को तृतीय भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने बाजपुर रोड पर आयोजित सुंदर कांड का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बुलंद करने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। अंत में विशाल भंडारा हुआ। यहां कमेटी के संस्थापक देवराज वर्मा, राजेश यादव, राकेश भगत, महेंद बेदी, दीपचंद जोशी, विजय वीर सिंह, राजेश चित्तौड़िया, दीपक सक्सेना, लखविंदर सिंह, वीरपाल, नीलकमल शर्मा, मुकेश पाल, ऋषि पाल, अनवीर सिंह, अर्जुन सिंह, योगेंद्र सिंह चौहान, ठाकुर ब्रिज किशोर, हेमराज चौहान, नितिन चौहान आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...