मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर। भगवानपुर अलकापुरी में मंगलवार को सनातन सेवक संस्थान कार्यालय का शुभारंभ किया गया। साथ ही कमेटी का गठन भी किया गया। सत्येन्द्र कुमार पप्पू को जिलाध्यक्ष, रत्नेश्वर ठाकुर को उपाध्यक्ष, अखिलेश कुमार तिवारी को प्रवक्ता, पंकज रंजन वर्मा को सचिव, संतोष कुमार को उप सचिव बनाया गया। बाकी पदों पर भी जल्द ही नियुक्त होगी। सनातन सेवक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सनातन धर्म उच्च आचरण के साथ-साथ मनुष्य की जीवन जीने की विशेष रूप से मार्गदर्शन कराता है। कार्यालय शुरू होने के बाद सदस्यता अभियान की भी शुरुआत हो गई। मौके पर राजेश कुमार, सुनील कुमार ने सदस्यता ग्रहण की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.