कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। विश्व हिंदू महासमिति ने सोमवार को शहर से सनातन सेनानी तैयार करने की पहल शुरू की। इसमें हर हिंदू परिवार से एक सदस्य को सनातन सेनानी बनाने का संकल्प लिया गया। महासमिति के संरक्षक कामाख्या पीठ गुवाहाटी के महंत सुमेर गिरी महाराज ने कहा कि यह सेनानी सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार और एकता के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को सनातन धर्म की जड़ों से जोड़ेगा। सनातन सेनानी समाज सेवा और रचनात्मक कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे। यहां विजय नारायण तिवारी, राघव तिवारी, सौरभ ओमर, गगन सेठी, अनुज कनौजिया, पंडित संजय त्रिवेदी, अंश ओमर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.