लखनऊ, जनवरी 9 -- रामाधीन सिंह उत्सव स्थल पर हिंदू सम्मेलन और समरसता भोज का आयोजन ऋतेश्वर जी महाराज व लेखिका पद्मश्री विद्याबिंदु भी शामिल हुईं लखनऊ, संवाददाता। सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और सनातन मूल्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शु्क्रवार को आईटी चौराहा के पास रामाधीन सिंह उत्सव स्थल पर हिंदू सम्मेलन और समरसता भोज का आयोजन किया गया। सकल हिंदू समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि हिंदू समाज की आत्म-चेतना को जागृत करने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से निरंतर करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि शक्ति ही समाज का आधार है और यह शक्ति हिंदू धर्म में संगठित समाज के रूप में निहित है। सनातन संस्कृति का कोई एक संस्थापक नहीं है और इसके चिं...