बदायूं, फरवरी 14 -- नाधा, संवाददाता। हिंदू समाज समिति द्वारा नाधा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हिंदू सम्मलेन के मुख्य अथिति मयंक गुप्ता ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने एकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी को एक साथ रहने की जरूरत है अगर सभी साथ रहेंगे तो सेफ रहोगे। भारतीय संस्कृति सर्वो भवन्तु सुखिन की भावना साथ विश्व बंधुत्व का संदेश देती है। मगर इसके लिए समाज में एकता की शक्ति आवश्यक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू सम्मेलन में बताया हिंदुओं को एक साथ रहना है सभी समाज में छुआछूत खत्म करना समाज को एक साथ रख कर खना है। इस मौके पर जयशंकर गुप्ता, वत्स नारी शक्ति शशिबाला, अरुण कुमार, धनीराम गुप्ता, शिवम, महेश, मोहित गुप्ता लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.