नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बक्करवाला आनंद धाम आश्रम में सनातन संस्कृति जागरण महोत्सव का शुभारंभ किया। यह सुधांशु महाराज के आध्यात्मिक नेतृत्व में स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु और संत एकत्रित हुए। इसमें देश के सनातन सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों के पुनरुत्थान का सामूहिक आह्वान किया। वहीं, 10 गुरुकुल और 108 बाल संस्कार केंद्रों की स्थापना भी प्रमुख रूप से प्रस्तुत की गई। यह आयोजन चार मई तक चलेगा। इसका भव्य समापन समारोह भारत मंडपम में किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन प्रवचन में सुधांशु महाराज ने आध्यात्मिक पहचान को पुनर्स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा, सनातन संस्कृति देश की जीवंत आत्मा है। हम इससे जुड़ते हैं, उतना ही व्यक्ति और एक राष्ट्र के रूप में सशक्त होते हैं। आयोजन में स्वामी राज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.