सीतामढ़ी, फरवरी 18 -- सीतामढ़ी । बगही धाम में ब्रह्मलीन संत तपस्वी नारायण दास जी महाराज की 109 वीं जयंती मंगलवार को बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व सदस्य व बगही धाम के संत डॉ शुकदेव दास जी अध्यक्षता में धूम धाम से मनाई गई। इसमें नेपाल,मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर,दरभंगा,मोतिहारी सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शुकदेव दास जी ने कहा कि ब्रह्मलीन महाराज (बगही सरकार) सनातन संस्कृति के लिए अवतरित हुए थे।उनका जीवन त्याग से परिपूर्ण व जन कल्याण के लिए समर्पित था।बाबा ने सबको अपना बना लिया था। उनकी स्मृति में वृंदावन में निर्माण हो रहे 108 कमरे के लिए सहयोग करने का अनुरोध श्रद्धालुओं से किया। मुख्य अतिथि रीगा विधायक वैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि जनप्रतिनिधि का निर्वाचन होना बगह...