बदायूं, मई 23 -- पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा एवं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आरएस पाल ने संबोधित किया। गोष्ठी का शुभारंभ भारत माता लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि अर्पित कर किया। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने सुशासन, धर्म और सेवा भावना पर प्रकाश डाला। कहा कि भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है। उनके शास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.