जहानाबाद, जनवरी 11 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। आर्य समाज में मकर संक्रांति के पूर्व वैदिक यज्ञ एवं दही चूड़ा सह भोज का आयोजन हुआ। वैदिक यज्ञ आचार्य प्रकाश चंद्र आर्य के आचार्यत्व में किया गया जिसमें सभी आर्य सज्जनों ने यज्ञ में अपनी पुण्य आहुतियां प्रदान किया। तत्पश्चात चूड़ा दही सहभोज का आयोजन किया गया। आचार्य प्रकाश चंद्र आर्य आर्य ने यज्ञ के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया कि यज्ञ के तीन मुख्य स्तंभ हैं जिसमें देवपूजा, संगतिकरण और दान है। उन्होंने कहा कि लोग स्वामी दयानंद जी बताएं मार्ग पर चले और सत्यार्थ प्रकाश का अध्ययन करें। बलराम शास्त्री ने परमात्मा के गुणों की व्याख्या करते हुए बताया कि परमात्मा संपूर्ण जगत को सुख प्रदान करता है और लोगों को दुर्गुण और दुर्व्यसन से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है जहां के पर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.