लोहरदगा, मई 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। प्रांतीय आर्य वीरदल व गुरुकुल शांति आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में युवा चरित्र निर्माण शिविर में गुरूकुल शांति आश्रम में शनिवार को 11 कुण्डीय विश्व शांति महा यज्ञ का आयोजन किया गया। ब्रह्म आचार्य गणेश शास्त्री जी के ब्रह्मत्व में यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शास्त्री जी ने कहा कि सनातन वैदिक संस्कृति को जीवन शैली में उतारने की जरूरत है। हमारा जीवन मर्यादित होना चाहिए। आहार बिहार को अपना जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे संस्कृति के स्तंभ है। इस आयोजन में बबलू जी अम्मा भगवान सेवा संस्थान का विशेष योगदान रहा है। बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए दीपक सर्राफ ने कहा कि हमें अपने संकल्प को सिद्ध करने के लिए अनुशासित रहना है। अनुशासन ही हमारे जीवन को सशक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.