नैनीताल, फरवरी 22 -- भवाली, संवाददाता। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर में रविवार को हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने एकता, संस्कृति संरक्षण और धार्मिक जागरण पर जोर दिया। मुख्य वक्ता दयालु महाराज ने कहा, सनातन में रहने के लिए मर्यादाओं का पालन जरूरी है। द्वारिका पीठाधीश्वर शंकराचार्य त्रिलोकी स्वरूप ने शास्त्र ज्ञान के साथ आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। नीरज महादेव, प्रगति जैन ने भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, इसे समाज के लिए गंभीर चेतावनी करार दिया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक संजय वर्मा, पवन भाकुनी, जिला प्रचारक अमित कैलाश चंद्र सुयाल, विधायक सरिता आर्या, ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, विहिप जिलाध्यक्ष खजान भट्ट, पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्...