भदोही, जनवरी 27 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड जलालपुर में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने बल दिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जाति-पाति, ऊंच-नीच और छूआछूत का कोई स्थान नहीं है। हमारी संस्कृति समरसता, समानता और एकता पर आधारित है। समाज को बांटने वाली प्रवृत्तियां हमारी परंपरा के विपरीत हैं और इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। कहा कि परिवार समाज की नींव होता है और कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से ही संस्कारित समाज का निर्माण संभव है। पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और स्वदेशी अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.