गाज़ियाबाद, फरवरी 12 -- मुरादनगर, संवाददाता। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ लोग भारत को तोड़ना चाहते हैं। वे जानते हैं कि भारत को तोड़ना तब तक आसान नहीं है, जब तक सनातन को न तोड़ा जाए। सनातन मजबूत होगा तो देश तरक्की करेगा। प्रमोद कृष्णम ने ये बातें दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क परिसर में आरएसएस के 100 वर्ष होने पर आयोजित विराट हिंदू सम्मलेन में कहीं। उन्होंने कहा कि सनातन यदि मजबूत रहेगा तो देश भी ताकतवर होगा। अब लोगों को जाति में बांटने का काम किया जा रहा है। प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यूजीसी का मुद्दा अब सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस बारे में बोलना को कोई भी औचित्य नहीं है। अध्यामित्क गुरु पवन सिन्हा ने कहा कि तीन वर्ष पहले 25 विश्वविद्यालय की चर्चा कर रहे थे कि भारत से हिंदू का समापन कैसे क...