अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, संवाददाता। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती की 100वीं बलिदान शताब्दी व आर्य समाज की 150वीं स्थापना वर्षगांठ पर आचार्य यज्ञस्तुत नरेंद्र के नेतृत्व में निकाली जा रही सनातन जागरण राष्ट्र कल्याण यज्ञ यात्रा का खेरेश्वर पर स्वागत हुआ। बल्देव चौधरी सीटू के नेतृत्व में लोगों ने पुष्प वर्षा की। यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को रामेश्वरम स्थित गंडिवेट वेद गुरुकुलम वेदगिरि धनुषकोडी से हुई थी। अग्निपुरम वेद गुरुकुल के आचार्य यज्ञस्तुत नरेंद्र ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य मानव समाज की एकता के लिए वेद धर्म का प्रचार, यज्ञ के माध्यम से पर्यावरणीय व मानसिक प्रदूषण का निवारण व गुरु-शिष्य परंपरा, यज्ञ संस्कृति और गौ माता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है। सीटू चौधरी ने कहा कि यह यात्रा सभी सनातनिय...