मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। हिन्दू नववर्ष को लेकर स्थानीय रामदयालु सिंह कॉलेज के श्रीकृष्ण सिंह सभागार में रविवार को कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन गरीब जन शक्ति पार्टी ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक झा ने कहा कि हर तरफ हिंदू नवजागरण की चर्चा हो रही है। लेकिन, हम भारतीय सनातनी होकर भी सही तरीके से अपना नववर्ष नहीं पा रहे हैं। कहा कि इस मामले में हमें पड़ोसी देश नेपाल से सीख लेनी चाहिए। वे अपने नववर्ष की शुरुआत आज के ही दिन से करते हैं। उन्होंने अपने तन-मन को पवित्र बनाए रखने के लिए खान-पान में भी सुधार लाने पर जोर दिया। कहा कि जैसा खाएंगे अन्न, वैसा होगा मन। इसे दैनिक व्यवहार में अपनाते हुए शाकाहारी खानपान पर जोर देना होगा। वहीं, बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने कहा कि सभी लोगों को आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.