देहरादून, फरवरी 5 -- क्रिकेट, संस्कृति और जीवन मूल्यों के अनूठे संयोजन के साथ सनातन प्रीमियर लीग(एसपीएल) का पहला सीजन 12 से 15 मार्च को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का निशुल्क ट्रायल शुक्रवार ओर शनिवार को दून स्थित अभिमन्यू क्रिकेट अकादमी में होगा। एसपीएल के संस्थापक विजय शर्मा, सह-संस्थापक देव जोशी और आनंद मिश्रा ने बताया कि लीग का आयोजन सनातन क्रिकेट क्लब कर रहा है। लीग का उद्देश्य ऐसे युवाओं तक पहुंचना है, जो क्रिकेट से जुड़े तो रहते हैं, लेकिन कई बार जीवन मूल्यों और सामाजिक दिशा से भटक जाते हैं। यह ट्रायल देश के प्रमुख शहरों में हो रहे हैं। इसमें 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर होंगे। लीग को शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.