प्रयागराज, मार्च 1 -- सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग स्थित चित्रगुप्त धाम में नवनिर्मित शनिदेव मंदिर में शनिवार को विधिविधान से भगवान शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर स्वामी राम रतन दास 'फलाहारी बाबा की अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भक्त भजन गाते, नृत्य करते हुए श्रद्धा, उत्साह से शामिल हुए। इस अवसर पर फलाहारी बाबा ने कहा कि दुनिया में सनानत धर्म ही श्रेष्ठ है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बीते महाकुम्भ में दिखाई दिया। शोभा यात्रा से पूर्व आचार्य शिवानंद सरस्वती के सानिध्य में मुख्य यजमान केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ़ सुशील कुमार सिन्हा और उनकी धर्मपत्नी डॉ़ रितु सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव का पूजन-अर्चन किया। डॉ़ सुशील सिन्हा ने कहा कि शनिदेव न्याय के देवता हैं। शनिदेव धर्म के पालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.