मधुबनी, जुलाई 6 -- मधुबनी। सनातन धर्म में धार्मिक साधना के विभिन्न आयाम हैं लेकिन इस नश्वर जगत में सत्यम शिवम् सुन्दरम की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने के लिए भगवान भोलेनाथ की पूजा करना आवश्यक है। जिसके लिए रुद्राभिषेक एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उक्त बाते दरभंगा सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को मंगरौनी स्थित एकादश रुद्र मंदिर में विधिपूर्वक पूजा व रुद्राभिषेक करने के बाद कहा। सांसद डा ठाकुर ने सपरिवार वहां के मुख्य पुजारी पंडित आत्माराम एवं आधा दर्जन अन्य वैदिक विद्वानों के साथ विधि-विधान से एकादश रुद्र का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया। मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा दरभंगा लोकसभा सह प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.