गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सेंट जोसेफ कॉलेज, गोरखपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर व भाजपा नेता डॉ. राजीव कुमार मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक 'यत्र योगेश्वर: कृष्णो यत्र पार्थो धनुर्धर:' का क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने विमोचन किया। कार्यक्रम के शुरुआत में डॉ. राजीव कुमार मिश्र ने अपनी पुस्तक का विषय वस्तु प्रस्तुत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने लेखक डॉ. मिश्र को धन्यवाद देते हुए साहित्य के क्षेत्र में इस बेहतर प्रयास के लिए उनकी सराहना की। कहा कि सनातन धर्म में गुरु- शिष्य की परम्परा सर्वश्रेष्ठ है। योगेश्वर कृष्ण ने भी कुरुक्षेत्र में दिए अपने उपदेश में गुरु शिष्य परम्परा को सर्व श्रेष्ठ माना है। ऐसी श्रेष्ठ परंपरा का साक्षी महायोगी गुरु गोरखनाथ की तपोभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.