लातेहार, फरवरी 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जूना अखाड़ा, संभल के संत बालकानंद गिरी ने कहा कि हमें सनातन और हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष कई प्रकार की चुनौतियों से जूझ रहा है। हम सभी सनातनियों को एक होना होगा, तभी हम अपने धर्म और राष्ट्र की रक्षा कर पाएंगे। श्री गिरी संभल से पूरी और कोलकाता की यात्रा के दौरान 10 फरवरी को लातेहार के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में रात्रि विश्राम के लिए रुके थे। उन्होंने बताया कि आज उनकी यात्रा का सातवां दिन है। संभल के ऐतिहासिक महत्व के बारे में उन्होंने कहा कि यह 5,000 वर्ष पुराना एक ऐसा स्थान है, जिसका उल्लेख पुराणों में मिलता है। यह वह स्थान है, जहां भगवान विष्णु का दसवां अवतार प्रकट होगा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा करना हमारी प्राचीन संस्कृति, भारतीय विरासत...