उरई, फरवरी 9 -- जालौन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में द्वारकाधीश मंदिर परिसर में गोपाल बस्ती में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन धर्म की एकता, सामाजिक जागरूकता व राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों को लेकर चर्चा की गई। गोपाल बस्ती द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में आयोजित हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता सुनीत मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संचालक गौतम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रहलाद द्वारा हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। जिसके बाद भारत माता की पूजा अर्चना कर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गौरवमयी संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से है। सनातन धर्म ने सदैव समाज को एकता, सहिष्णुता और सेवा का मार्ग दिखाया है। वर्तमान समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.