शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- खुटार, संवाददाता। सोशल मीडिया पर खुटार के एक युवक ने सनातन धर्म और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। युवक को खुटार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि केवल शांतिभंग में उसका चालान किया गया है। हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने तहरीर दी थी। उन्होंने कहा है कि नवदिया नवाजपुर निवासी सैफ गाजी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी "गद्दी सैफ अहमद" पर सनातन धर्म, गो रक्षकों और मुख्यमंत्री मोहन यादव की फोटो और वीडियो एडिट कर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज की है। अवनीश मिश्रा ने बताया कि इस पोस्ट से सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुईं और हिंदू-मुस्लिम समुदाय में उन्माद फैलने का खतरा बन गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और शांतिभंग की धाराओं में चालान ...