लोहरदगा, दिसम्बर 31 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखंड में बुधवार को राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा की हिंदू पंचांग के अनुसार वर्षगांठ मनायी गई। दूसरी वर्षगांठ पर बुधवार को भंडरा ठाकुरबड़ी मंदिर में सुबह से ही सभी पुरुषों के साथ महिलाओं में भी काफी खुशी का माहौल देखा गया। इस दौरान मार्गदर्शक के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मार्गदर्शक मंडल सदस्य स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष रितेश साहू, लाल भीमनाथ शाहदेव और आनन्द दुबे की अगुवाई में सभी लोगों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ हनुमान चालीसा का पाठ कर शोभायात्रा निकाली। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे रामलाल की गीतों से गूंजमान रहा। शोभायात्रा में भगवा झंडा पकड़े हुए श्रद्धालु रामजी की जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं महिलाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.