अलीगढ़, फरवरी 12 -- अलीगढ़। सनातन जागरण राष्ट्र कल्याण यात्रा 7 जनवरी से गंडिवेट वेद गुरुकुलम वेदगिरि रामेश्वरम से चलकर 27 फरवरी को वापसी श्रीनगर पहुंचेगी। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा अलीगढ़ के मंत्री पंडित राम किशन शर्मा ने बताया कि 12 फरवरी की रात को कन्या गुरुकुल सासनी, हाथरस में विश्राम करेगी। 13 फरवरी को सुबह 11 बजे के लगभग खेरेश्वर मंदिर के नजदीक होटल पुलिस चौकी के पास हाईवे पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा एवं समस्त आर्य समाजों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी स्वागत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...