संभल, फरवरी 13 -- गुन्नौर। रविवार पैंठ बाजार मैदान में गुरुवार को हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें गायक कौशल यूपी वाला ने हिन्दू भाव जगाने वाले गीत व रागनी सुनाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। साईं कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने भारत वंदन और सनातन धर्म की जय शीर्षक से दो कार्यक्रमों का भावुक मंचन किया। मुजफ्फरनगर से पधारे योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर मुख्य अतिथि स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि हिन्दू सनातन धर्म ही दुनिया को शांति, सुख और जीवन में आनन्दानुभूति करा सकता है, सबको सनातन धर्म के सिद्धांतों को एक न एक दिन अपनाना होगा। सनातन हिन्दू धर्म ही है, जहां वसुधैव कुटुम्बकम, अहिंसा, दया, त्याग, बलिदान, परहित, अतिथि सत्कार, शरणागत की रक्षा, वृक्षों में जीवन मानकर देवतुल्य पूजन, नदियों को माता मानना, जीवों की रक्षा करना, पक्षियों को द...