मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- डा. शिवराज सिंह इंटर कालेज रामपुरी में आयोजित विराट हिंदू महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि एकता के सूत्र में बंधकर रहना ही राष्ट्र की श्रेष्ठ शक्ति और सच्ची भक्ति है। जब हम जाति रहित और भेदभाव रहित एकजुटता के सूत्र में बंध जाएंगे तो हमारी संपत्ति, हमारी संतति और हमारे राष्ट्र की सुरक्षा में कोई भी संशय नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू केवल एक धर्म मात्र नहीं है, बल्कि एक श्रेष्ठ व्यापक जीवन दृष्टि है, जो पूरे विश्व को एक दृष्टि देकर संसार के उत्थान और उद्धार का कार्य करती है। हिंदू एक श्रेष्ठ संस्कृति है, जो राष्ट्र को जन जागरण की चेतना प्रदान करती है।अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन ही भारत है और भारत ही सनातन है। सनातन के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.