भदोही, फरवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान संगठन से युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया गया। ताकि सशक्त भारत का निर्माण किया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी देश की मजबूती एवं तरक्की का आधार वहां के युवा होते हैं। यही कारण है कि संघ ने हमेशा से युवाओं को आगे लाने का काम किया। आज समाज की सोच बदली है, जिसका खामियाजा हम सभी को भुगतना पड़ रहा है। सनातन की रक्षा तथा संस्कृति को बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। पश्चिमी देशों की संस्कृति हमारे बच्चों पर हावी हो रही है। उससे बचने का एक मात्र तरीका संघ से जुड़कर सनातन को मजबूत करना है। इस मौके पर रमेश पासी, अशोक जायसवाल, रवि, मनीष, दीपेश, विनीत, सतीश, गोपाल, संजय पांडेय, रंजीत, आनंद सोनी, सूरज, प्रियांशु, ...