मथुरा, फरवरी 2 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भरतमिलाप चौक पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में हिन्दू समाज की एकजुटता और सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प गूंजा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी हिंदुओं को संगठित होकर समाज में आपसी एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि गिरधारी गोपाल शरण महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हिन्दू समाज का संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक एकता, संस्कार और संस्कृति को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। आयोजकों ने बताया कि नगर में चार विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पहला सम्मेलन भरतमिलाप चौक पर संपन्न हुआ। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.