मथुरा, मई 30 -- गोवर्धन। अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत गोवर्धन में महिला जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि 300 वर्ष पूर्व अहिल्या बाई होल्कर ने सनातन की मजबूती के किए जो कार्य किए वो मिसाल हैं। सैंकड़ों मंदिरों की पुनर्स्थापना की। उनका रण कौशल भी अनुकरणीय रहा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्पना गर्ग ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर महिला संस्कृति करण की सबसे सच्ची मिसाल है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने कहा कि अहिल्या बाई होल्कर ने पुरुष प्रधान समाज में संघर्ष से जो महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश की वो अतुलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.