गिरडीह, दिसम्बर 29 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। सनातन कथा व्यास संघ की एक आवश्यक बैठक झारो नदी मुक्तेश्वर महादेव प्रांगण में हुई। जिसमें संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। साथ ही सनातन धर्म ग्रंथों में उठे संशय निवारण करने पर, भेदभाव छुआछूत मिटाने पर, यज्ञ के नाम पर बाह्य आडंबर एवं फिजूलखर्ची रोकने जैसे बातों पर भी चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए युवा संगीतमय कथा वाचक पंडित कन्हैया द्विवेदी ने कहा कि सनातन धर्म ही इस धरा का सर्वाधिक प्राचीनतम धर्म है जो पूरी तरह वैज्ञानिकता पर आधारित है। राक्षसी मानसिकता के कतिपय लोग अज्ञानतावश इसकी वैज्ञानिकता पर सवाल खड़ा करते हैं जो मानसिक पतन के पराकाष्ठा को प्रदर्शित करता है। साथ ही संगठन विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से मदन मोहन पांडेय को अध्यक्ष, सुमन उपाध्याय को उपाध्यक्ष, विनय पाठक को कोषाध्यक्ष, छोटे सरकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.