झांसी, दिसम्बर 9 -- झांसी। सनातन एकता महासमिति के तत्वाधान में गौ सेवा व नदी बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया। महामंत्री विनोद अवस्थी, अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी एवं नगर धर्माचार्य आचार्य हरिओम पाठक ने पूजा कर सभी पदाधिकारी ने संकल्प लिया कि झांसी नगर में गौ सेवा वा नदी बचाओ अभियान के तहत कार्य किया जाएगा। मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता जी, विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा जी, कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय द्वारा पुरानी सनातन संस्कृति को फिर से समाज में लाने के लिए बैलगाड़ी के माध्यम से इलाइट चौराहे पर गौ सेवा का शुभारंभ किया गया। जिसमें झांसी जिले के समस्त जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी सभी नगर वासियों से निवेदन किया गया कि महासमिति झांसी नगर में गौ सेवा हेतु ई रिक्...