सिद्धार्थ, फरवरी 4 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी चाफा कस्बे के बरघाट स्थित हिन्दू शक्ति स्थल पर 14 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले सनातन उद्घोष कथा सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम की सफलता को लेकर चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने कर्मयोगी परिवार के सदस्यों व पदाधिकारी के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी की जिम्मेदारियां तय करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मन से लग जाने को कहा। चेयरमैन ने बताया कि बरघाट स्थित आदिशक्ति मां दुर्गा मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही श्रीरुद्र महायज्ञ, सवा पांच लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन व सनातन उद्घोष कथा का आयोजन होना है। इसमें धर्म ध्वजा का पूजन-अर्चन पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की ओर से किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि धार्मिक आयोजन में मध्य प्रदेश की साध्वी सरस्वती का आगमन हो रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.