लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, संवाददाता। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सर्वोदय नगर इंदिरा नगर की ओर से मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज हुआ। खिचड़ी भोज में राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि निदेशक एवं मुख्य अभियंता इसम सिंह रहे। सतीश पांडेय ने कहा कि खिचड़ी भोज हमारी सनातनी परंपरा से जुड़ा है। विशिष्ट अतिथि जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी महामंत्री सुशील कुमार बच्चा, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता आशुतोष अरोरा, पीके जैन, आशीष कुमार दीक्षित, शिव शंभू सिंह यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...