अररिया, मार्च 20 -- फारबिसगंज। मदरसा के छात्र सनाउल्लाह उमर के मौत पर अब तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। घटनास्थल पर मौजूद हजारों लोगों के लिए भी यह घटना एक सवाल बन गया है । इस बीच सनाउल्लाह के पिता उमर हुसैन ने बेटे के मौत पर कई सवाल उठाया है। पीड़ित पिता का कहना है कि मेरे बेटे ने टी-शर्ट और पेंट पहन रखा था । मगर लाश रिकवरी के बाद पहना हुआ टीशर्ट कमर में बंधा हुआ है जबकि पेंट गायब है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी में डूबने वाले बच्चे पहले पानी पीता है और उसका पेट फूल जाता है मगर इस तरह का कोई भी नजारा नहीं देखा जा रहा है। ऐसे में यह जांच का विषय है कि उसके बेटे की मौत कैसे हुई। यह मौत है या साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है इस पर मैं अभी कुछ नहीं बोलूंगा ।मगर सवाल है और मुझे पुलिस प्रशासन की जांच पर भरोसा भी है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद रामपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.