सहारनपुर, जुलाई 5 -- सहारनपुर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव पुंडैल निवासी अर्जुन कुमार (21) का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। युवक छेड़छाड़ के मामले में एक दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर आया था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतक के बड़े भाई अनुप ने बताया कि अर्जुन मजदूरी करता था। दो जुलाई को गांव के एक परिवार ने अर्जुन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया था। मृतक तीन जुलाई जमानत पर छूटकर घर लौटा। शाम तक वह घर पर रहा। इसके बाद यह कहकर निकला कि थोड़ी देर में आ रहा है, लेकिन वापस नहीं लौटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.