मेरठ, जनवरी 8 -- सरधना के कपसाड़ गांव में गुरुवार सुबह सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। सुबह करीब आठ बजे खेत पर जा रही मां-बेटी पर हमला कर युवती का अपहरण कर लिया गया। मां ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने मां के सिर पर फरसा मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में तनाव है। एसएसपी/डीआईजी मेरठ डॉ. विपिन ताडा घटनास्थन पर पहुंचे। गांव में फोर्स और पीएसी तैनात कर दी गई है। युवती की बरामदगी के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। कपसाड़ निवासी सुनीता, 21 साल की बेटी रूबी के साथ गुरुवार सुबह गन्ना छीलने खेत पर जा रही थी। गांव के बाहर रजवाहा पुल पर गांव निवासी पारस सोम ने अपने साथी सुनील और दो अन्य के साथ मिलकर मां-बेटी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने रूबी का अपहरण कर लिया। रूबी की मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.