हरिद्वार, नवम्बर 26 -- सनशाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल नीलम चौधरी ने मुख्य अतिथि सुखबीर सिंह तथा प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार के साथ दीप जलाकर किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने मंगल गीत और स्वागत नृत्य से किया। खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। कबड्डी में लड़कों की टीम ने शानदार खेल से प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में लड़कियों की टीम ने विजय हासिल की। रेस, बैडमिंटन, थ्रो बॉल, लॉन्ग जंप और हाई जंप में भी रोचक मुकाबले देखने को मिले। विशेष रूप से हाई जंप में कई छात्रों ने पांच फीट से अधिक की ऊंचाई पार कर दर्शकों से तालियां बटोरी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...