भभुआ, फरवरी 14 -- भारतीय दीव क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी 20.2 ओवरों में मात्र 64 रन पर सिमटे घातक गेंदबाज अभिमन्यु को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी, दानिश भी चमके (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के जगजीवन स्टेडियम कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा क्रिकेटर नीतीश पटेल स्मृति सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को सनराइज क्रिकेट क्लब का मुकाबला भारतीय दीव क्रिकेट क्लब से हुआ। सनराइज क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को 8 विकेट के विशाल अंतर से हरा दिया। भारतीय दीव सीसी टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइज के शानदार गेंदबाजी के सामने 20.2 ओवरों में मात्र 64 रन पर सिमट गई। सनराइज के गौरव शेखर व रामू पाल ही कुछ देर तक संघर्ष कर सके। गौरव ने 27 और रामू पाल ने 11 रन बनाए। सनराइज की ओर से अभिमन्यु व दानिश खान ने शानदार 3-3 व...