वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। सनराइज क्लब ने मंगलवार को जिला स्तरीय सिक्स-ए-साइड सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में यूथ क्लब को 9-7 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। सनराइज क्लब की तनु यादव को टूर्नामेंट में 10 गोल करने पर बेस्ट स्कोरर घोषित किया गया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में पहला गोल यूथ क्लब की सोनल सिंह ने खेल के दूसरे मिनट में किया। जवाब में सनराइज क्लब की तनु यादव ने चौथे और पांचवें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। उसके बाद यूथ क्लब की अंजली प्रजापति ने हैट्रिक लगाकर स्कोर 4-2 कर दिया। जवाब में सनराइज क्लब की तनु यादव ने हैट्रिक लगाकर स्कोर 5-4 कर दिया। पहले हाफ में यही स्कोर रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीम ने अपनी-अपनी रणनीति में बदलाव किया। इस हाफ में सनराइज क्लब की टीम ने छोटे-छोटे पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.